कटिहार, नवम्बर 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता धूप हो या धूल, उमस हो या इंतजार-कटिहार के मतदाताओं ने मंगलवार को फिर साबित किया कि लोकतंत्र की डोर सबसे मजबूत जनता के हाथों में है। विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक औसतन 78.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि एक जन-जागरूकता की गूंज है, जिसने 2015 और 2020 दोनों चुनावों को पीछे छोड़ दिया। 2020 के बाद 2025 भी महिलाओं के नाम रहा मंगलवार की सुबह से लेकर शाम महिलाओं के नाम रहा। सुबह से लेकर शाम के छह बजे तक बूथों पर महिलाओं की कतार दिखती रही। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की कतार काफी अधिक थी। कतार में कहीं दिखी बेटियां तो कहीं घूंघट में ढकी महिलाएं, गोद में बच्चा लिए खड़ी महिलाएं, बीमार महिलाएं, खुश मिजाज महिलाएं। बुजुर्ग मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.