नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर राजधानी में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिल्ली पुलिस के मोबाइल एप की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद बुजुर्गों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ नागरिक मोबाइल एप समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नागरिक मोबाइल एप के इस्तेमाल, पंजीकरण और बीट स्तर पर पुलिस की ओर से किए जा रहे संपर्क की समीक्षा हुई। एलजी ने वरिष्ठ नागरिकों की संख्या का दोबारा आकलन कर एप का दायरा बढ़ाने को कहा। उन्होंने बुजुर्गों की शिकायतों के त्वरित निपटारे, आपात स्थिति में तत्काल मदद और स्थानीय पुलिस की नियमित मुलाकात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिष्टाचार दस्ते और गश्त इसके...