चंदौली, अप्रैल 16 -- चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत बुधवार को एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी एवं सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही समाज में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस दौरान मौजूद महिलाओं, बालिकाओं, शिक्षकों, अभिभावकों को जिले के थानों पर संचालित मिशन शक्ति हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया। कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का गोपनीय, संवेदनशीलन एवं त्वरित निस्तारण करना है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076 और 1098 के अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्ष...