प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। तरुण चेतना एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में पट्टी तहसील क्षेत्र के भूलनगंज, रामपुर बेला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं, बालिकाओं के अधिकारों व उनसे सम्बंधित कानूनों पर चर्चा की गई। तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की मुख्य थीम दान से लाभ रखी गई। जिसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सहयोग, समर्थन और संसाधनों को साझा करने की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि पूरे समाज को समानता और प्रगति का लाभ मिल सके। संस्था की मानव संसाधन अधिकारी हुश्ननारा बानो ने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं। उनके बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। संगीता शिवानी, शोभावती, संजू देव...