गाजीपुर, जुलाई 26 -- दुल्लहपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम हृदयपुर नायकडीह में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, सहायता और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक इंद्रदेव सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 102 और 108 एंबुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में इन सेवाओं का निडर होकर उपयोग करने की अपील की। इस दौरान हेड कांस्टेबल पंकज शुक्ला, महिला आरक्षी प्रियंका गुप्ता सहित गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...