पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत। विकासखंड अमरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगरोली आशा में स्व-जनगणना जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक ने महिलाओं और पुरुषों को स्व गणना कराने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही शासन और महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हेल्प लाइन नम्बरों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन से परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...