महिलाओं और किशोरियों को किया सम्मानित
मेरठ, सितम्बर 8 -- हस्तिनापुर नगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा बालिका व साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न 17 ग्रामों में संचालित साक्षरता, सिलाई, कंप्यूटर व अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 350 महिलाओं और युवतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसआई रोशनी वर्मा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक महिला पूरे परिवार और समाज की दशा बदल सकती है। संस्था के डायरेक्टर जोमन जोसफ व को ओडिनेटर दीपक कुमार ने भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.