चंदौली, अप्रैल 17 -- चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सुरक्षा विषयक जनपदीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शासन के मंशा के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के साथ ही बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं क़ी आर्थिक सुरक्षा हेतु बनाये गए नए कानून साथ ही महिलाओं, बालिकाओं, ...