सिद्धार्थ, जून 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध को लेकर जिम्मेदारों को संवेदनशील रहना होगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह बातें यूनीसेफ के सहयोग से आंबेडकर सभागार में आयोजित बहू-बेटी कार्यशाला में डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक आधारित हिंसा एवं अन्य सामाजिक जोखिमों से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करे। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करे। महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बरों एवं अन्य सुरक्षा तंत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए。

महिला...