प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागरा। मतदान करने में भले ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आगे हों, लेकिन वोटर बनने में शहरी महिलाएं आगे हैं। एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में विधानसभा वार महिला और पुरुष मतदाताओं की सूची देखकर यह अंतर मालूम चल रहा है। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष और महिला वोटरों का अंतर सबसे कम है। यहां पर 16,307 पुरुष मतदाता अधिक है जबकि इलाहाबाद दक्षिण विस क्षेत्र में 19506 महिलाएं पुरुष मतदाता से तुलनात्मक रूप से कम हैं। इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह अंतर 29,453 का है। वहीं बारा में 29,882, कोरांव में 31,591, करछना में 31,844, मेजा में 34,243, फाफामऊ में 34,290, हंडिया में 34,243, सोरांव में 33,567, फूलपुर में 37,450, प्रतापपुर में 37,340, हंडिया में 37,405 महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम वोटर हैं...