प्रयागराज, मार्च 9 -- कॉल्विन अस्पताल में सोमवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गयी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी, अस्पताल की सभी महिला डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ ने केक काटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि महिलाएं आज अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। वे घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिला दिवस की बधाई दी। पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माया देवी ने कहा कि महिलाएं साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। डॉ. रामचंद्र ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को साझा करने का दिन है। डॉ. आरएस दुबे, डॉ. महानंद ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. राम मिलन, अस्पताल प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह,...