गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। सेक्टर-52 के गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए माधवी हंस, डॉ. शोभा विजेंदर, डॉ. कुसुम मलिक और सुचिका हुडा को ग्रेट वीमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.संजय कौशिक ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका निरंतर सशक्त हो रही है। शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। वि...