बागेश्वर, अप्रैल 5 -- जिले में घरेलू सिलेंडर पाने के लिए महिलाएं खासी मशक्कत कर रही हैं। रविवार को मंडलेसरा की महिलाएं सिर पर सिलेंडर लेकर मीलों चलने को मजबूर रहे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी गैस की गाड़ी नियमित नहीं पहुंच रही है। जिले के मंडलसेरा क्षेत्र में रविवार को गैस सिलेंडरों के वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। वितरण स्थल पर उचित व्यवस्था न होने के कारण महिलाओं को भारी सिलेंडर सिर पर रखकर ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार फ्री होम डिलीवरी न होने की वजह से महिलाओं को मजबूरी में सिलेंडर खुद ही उठाकर अपने घरों तक पहुंचाना पड़ा। कई महिलाएं सिर पर सिलेंडर रखकर लंबी दूरी तय करती नजर आईं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें सिलेंडर लेने के लिए पहले घंटों लाइन में लगना पड़ा। अब गैस मिली तो मीलों सिर में रखकर ले जाना पड़ा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.