रांची, फरवरी 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत की टोली ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने शिक्षा प्रणाली में सुधार व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर चर्चा की। राज्यपाल बोले, शिक्षा व्यवस्था में महिला शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। वह समाज की वैचारिक दिशा तय करने वाली शक्ति है। इससे पूर्व राज्यपाल को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। प्रतिनिधियों में संगठन के प्रांत अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार मिश्रा, मंत्री डॉ सुबास साहू, डॉ राहुल कुमार, डॉ सुबोध कुमार, डॉ पवन कुमार, डॉ पार्वती मुंडू ,डॉ सपना त्रिपाठी, डॉ प्रिया पांडेय शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...