चित्रकूट, नवम्बर 28 -- चित्रकूट, संवाददाता। ममता संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर खोह, परसौजा, रगौली, भभेट समेत कई गांवों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिला हिंसा के प्रति जानकारी दी गई। संबंधित पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने से अवगत कराया। किसी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किया। भभेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह व महिला कांस्टेबल आरती वर्मा ने विस्तृत जानकारी दी। कहा कि बिना किसी भय के यदि किसी भी महिला के परिवार या पति ने शारीरिक, मानसिक, यौन शोषण किया तो वह उनके खिलाफ घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम के तहत तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। पीडिता स्थानीय पुलिश स्टेशन अथवा सीधे मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज करा सकती है। अधिवक्...