आरा, अप्रैल 25 -- -नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों को पंख देने की कोशिश आरा, संवाद सूत्र। पूर्व सांसद मीना सिंह के आवासीय कार्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि विगत सप्ताह इस देश की आधी आबादी (महिलाओं) को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए थे, परन्तु कांग्रेस, राजद, सपा, तृणमूल कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के उन सपनों को पंख देने की कोशिश थी, जो दशकों से राजनीति की मुख्य धारा में अपनी जगह तलाश रही हैं। य...