हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने कहा कि विपक्ष महिलाओं का सम्मान नहीं करता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने पास नहीं होने दिया। गुरुवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी। यह बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से भागीदारी देने का प्रयास था। पूर्व के बिल में कुछ बदलाव कर यह बिल लाया गया था। लोकसभा में भी सीट बढ़ने से महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती। आगामी चुनावों में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को महिलाएं वोट नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को समझ गई हैं। यह भी पढ़ें- विपक्ष की धोखे का महिलाएं देंगी जवाब: मेयर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सभी सुविधाएं दे रहे हैं।...