आरा, मई 2 -- -भाजपा महिला मोर्चा का जनआक्रोश सम्मेलन आरा, संवाद सूत्र। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को जनआक्रोश सम्मेलन पूर्व सांसद मीना सिंह के आरा स्थित आवासीय कार्यालय में महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करतीं पूर्व सांसद मीना सिंह ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमसे हमारा हक और अधिकार छीना है और हम महिलाओं के लिए संसद और विधानसभा का दरवाजा बंद किया है, उन्हें आने वाले चुनावों में जरूर सबक सिखाना है। ताकि वे सदन में विरोध करने की स्थिति में ही न रह पाएं। हमें हर गांव, हर मोहल्ले एवं हर घर तक पहुंचकर अपनी माताओं, बहनों एवं बेटियों को बताना है कि कांग्रेस, राजद, सपा, तृणमूल जैसी विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देकर हमारे अधिकार पर डाका ड...