नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए मौजूदा स्थिति को सरकार के लिए 'काला दिन' करार दिया है। महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के मुद्दे पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र को पहली बार वह झटका लगा है, जिसकी वह हकदार थी। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अब केवल विज्ञापनों और मीडिया की चमक-धमक से जनता को और अधिक समय तक अंधेरे में नहीं रखा जा सकता। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की महिलाओं की समस्याएं आज तेजी से बढ़ रही हैं और उनका संघर्ष गहराता जा रहा है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, "महिलाएं मूर्ख नहीं हैं, वे सब कुछ देख रही हैं। सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि उनका पीआर और मीडिया हाइप अब काम नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.