जामताड़ा, मार्च 5 -- महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी: विस अध्यक्ष नाला, प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत मौरबासा पंचायत अंतर्गत मौरबासा पंचायत भवन के समक्ष ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित आजीविका संसाधन केंद्र (ट्रेनिंग सेंटर) का उद्घाटन विस अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा गुरुवार को किया गया। ज्ञात हो कि जेएसएलपीएस की सखी मंडल तथा आजीविका मिशन के तहत जुड़ी दीदीयों को इस आजीविका संसाधन केंद्र में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों से कृषि उत्पादन बढ़ा सकें तथा कुटीर उद्योग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान कर रह...