अमरोहा, मार्च 8 -- जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जज विवेक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका निधि समेत बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, न्यायालय कर्मचारी एवं महिलएं मौजूद रहीं। जिला जज विवेक ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर रही हैं। न्यायपालिका भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हे न्याय दिलाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि समाजसेविका निधि ने कहा कि महिला केवल परिवा...