इटावा औरैया, जनवरी 23 -- इटावा, संवाददाता। सुरक्षा के मामले को लेकर पुलिस अभियान चला कर महिलाओं को जागरुक कर रही है। उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी बताए जा रहे हैं जिनका जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बलरई पुलिस ने अभियान चलाया।क्षेत्र में जाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में 112 और वूमेन सुरक्षा के लिए 1090 नंबर डायल किया जा सकता है। पुलिस ने महिलाओं को बताया कि किसी भी परिस्थिति में डरना नहीं है ।हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं उन पर फोन करें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और जरूरतमंद की पूरी सहायता करेगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं जागरूक हो और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्हें हेल्पलाइन नंबर जैसी जरूरी जानका...