सराईकेला, मार्च 23 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड के छोटा कुना बेड़ा में विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों को जल की उपयोगिता पर जागरूक किया गया। ग्रामीणों से जल संरक्षण और प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी। कहा गया कि खासकर महिलाएं जल प्रबंधन, संग्रहण की जिम्मेदारी निभाने में बाखूबी योगदान दे सकती हैं। इस दौरान पानी मार्डी, चाम्पा सोरेन, कापरा मार्डी, राधा मार्डी, फूलो देवी, सुकुमनी मार्डी, अधिकार मित्र रमेश हांसदा व राम सोरेन मुख्य रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...