बदायूं, फरवरी 18 -- बदायूं, संवाददाता। डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में योग कक्षा में मेजर डॉ. नलिनी राठौर ने महिलाओं को गर्भावस्था में योग का महत्व बताया एवं नियमित योग करने को प्रेरित किया। डॉक्टर ने बताया योग क्या है, गर्भावस्था में योग हल्के ,सुरक्षित एवं सरल व्यायाम स्वास्थ्य तकनीक एवं विश्राम की प्रक्रिया है, जो मन और शिशु दोनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। गर्भावस्था में योग के प्रमुख लाभ कमर दर्द, पैरों में सूजन एवं ऐंठन तनाव एवं एवं चिंता में कमी नींद का बेहतर होना रक्त संचार में सुधार श्रोणी मांसपेशियों को मजबूत बनाना, सामान्य प्रसव आदि हैं। लवली चौहान, दीक्षा कश्यप, कमला ,शांति, प्रभा सिंह, सुनीता गुप्ता, संध्या यादव, दीपा सिंह ,प्रवेश चौहान, अनीता, डीडीओ अखिलेश चौबे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...