कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। महिलाएं सरसैया घाट पर अजन्मी बेटियों का तर्पण करेंगी। रविवार को होने वाले इस आयोजन की जानकारी युग दधीचि संस्थान के मनोज सेंगर ने दी। बताया कि आम‌तौर पर यह माना जाता रहा है कि महिलाएं तर्पण आदि नहीं कर सकतीं। इस मिथक को तोड़ते हुए वर्ष 2011 से पितृपक्ष में सार्वजनिक रूप से महिलाओं के हाथों तर्पण कराया जा रहा है। पूर्व महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की पौत्री नंदिता मिश्रा, महिला आयोग सदस्य डा. अनीता गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में देहदानियों एवं अमर शहीदों के लिए भी तर्पण व पिंडदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्वज, पुत्र और सहेली के लिए विदेशी महिलाओं ने किया गयाश्राद्ध प्रेस वार्ता में राजीव महाना, शेषनारायण त्रिवेदी, डा. वीसी रस्तोगी, अनिल रा...