प्रयागराज, अप्रैल 16 -- इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता इविवि के हिन्दी विभाग के डॉ. जनार्दन ने 'श्रमिकों के पक्ष में डॉ. आंबेडकर के योगदान' विषय पर बातें रखीं। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर न सिर्फ बहुजन तबके के चिंतक थे बल्कि उनके चिंतन का दायरा श्रमिक और महिलाओं तक विस्तृत रूप से फैला हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर दो ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय जनता के सर्वाधिक हिस्से की नब्ज पर हाथ रखा था। गोष्ठी के विषय पर क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, सुधीर चंद्र श्रीवास्तव व संतोष विश्वकर्मा ने प्रकाश डाला। विषय प्रवर्तन यूनियन के अध्यक्ष अविनाश मिश्र ने किया। अध्यक्ष...