सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर। नगर निगम के शाकुंभरी सभागार में गुरुवार शाम कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न के प्रति पूर्ण असहनशीलता नीति के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आंतरिक शिकायत समिति के तत्वाधान मे आयोजित कार्यशाला में माइंड पॉवर कोच अंकुर अग्रवाल ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 की जानकारी देते हुए विस्तार से उन परिस्थितियों का उल्लेख किया जिनमें महिलाओं का उत्पीड़न हो सकता है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने महिलाओं से अपनी एकजुटता सजगता बनाये रखते हुए स्वयं को हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि हर वह स्थल जहां महिलाएं साथ में काम कर रही हैं, वहां एक अच्छा वातावरण बनाना नियोक्ता और साथ काम करने वाले लोगों की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.