बोकारो, मार्च 10 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के कृषक पाठशाला सभागार में सोमवार को नाबार्ड बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख पुनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी, नाबार्ड बोकारो के डीडीएम फिल्मोन बिलुंग, मुखिया किरण देवी, पूर्व पंसस किरण देवी एवं सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों को पौधा देकर आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाकर अपनी पहचान बना रही हैं। जिप सदस्य ने कहा ...