संभल, अप्रैल 28 -- भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह सैनी (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका पंडिता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम क्षेत्र उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का भी विशेष सानिध्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन मोक्षिका शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- भाजपा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन वक्ताओं ने महिलाओं के सशक...