गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गढ़वा का दौरा किया। वहां आयोजित सूक्ष्म उद्यमियों के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

उद्यमिता विकास पर जोर प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनने, प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने के साथ साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी लोग आजीविका के साथ आर्थिक रूप से मजबूत हों। आप मजबूत होंगे तभी समृद्धशाली समाज का गठन संभव है। आप लोग जब स्वरोजगार कर आर्थिक स्थिति से मजबूत होंगे तो गढ़वा जिला भी आर्थिक रूप से मजबूत होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हर संभव सहायता प्रदान किया जाएग।

संस्थान की भूमिका संस्था के निदेशक डॉ संजय कुमार ने उनका स्...