जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर, संवाददाता। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत द्वितीय एक दिवसीय सामान्य शिविर रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, विवेकानंद एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गान प्रस्तुत किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह ने स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.चित्रलेखा सिंह ने सशक्त महिलाएं सशक्त समाज का आधार हैं, कहते हुए बताया कि दुनिया प्रगति तभी कर पाएगी जब महिलाएं आगे बढ़ेगी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीलम सिंह ने महिला दिवस का प्रारंभ कैसे और कब हुआ इससे अवगत कराया। कहा कि महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि...