मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुर कृष्ण पंचायत कार्यालय के प्रांगण में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय विकास संगम के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बंधुआ मुक्ति मोर्चा सह राष्ट्रीय विकास संगम की प्रदेश अध्यक्ष रिंकू देवी ने कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल मैदान तक, घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक हर जगह अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम में मुखिया विभा देवी, सुरेश प्रसाद यादव, मनोज कुमार, सुशीला देवी, मनोज पासवान, अमरेंद्र कुमार, सोनी देवी, किरण देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...