मैनपुरी, सितम्बर 13 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संकल्प हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत दस दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह में हाईस्कूल व इंटर की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया। कहा कि आज की बालिकाएं हर क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा व शिक्षा के लिए योजनाएं संचालित कर रही हैं। महिलाओं से अपने अधिकारों की जानकारी रखने, हेल्पलाइन 1090 व महिला हेल्पडेस्क का उपयोग करने का आह्वान किया। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं, अपनी बात खुलकर कहें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने, महिलाओं हेतु बने कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो आदि की जानकारी कर उनका सदुपयोग करने की स...