नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के जगत फार्म बाजार में खरीदारी करने गई महिला, उसकी बहन और भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार सवार दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कामिनी शर्मा ने बताया कि वह बुधवार को जगत फार्म बाजार में खरीदारी करने गई थीं। उनके साथ उनका भाई और बहन भी थी। बाजार में पैदल जाते समय एक तेज रफ्तार कार उनके बराबर से निकली। इससे उन्हें हल्की चोट लगी। उन्होंने विरोध किया तो कार में सवार दो युवक नीचे उतरे और दोनों बहनों और उनके भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों...