मधुबनी, फरवरी 26 -- हरलाखी,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत महीनाथपुर बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए 13.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान महीनाथपुर वार्ड संख्या 7 निवासी बेचन दास के रूप में की गई है। मौके से एक बाइक एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर जवानों ने महीनाथपुर कैंप के समीप विशेष जांच अभियान चलाया। तलाशी के दौरान युवक को रोका गया। जांच में उसके पास से 13.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। जब्त ब्राउन शुगर, बाइक और मोबाइल समेत गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रकि...