नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- महिंद्रा XUV 7XO अपने सेगमेंट की पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी है। इसमें कई मॉडर्न फीचर, कंफर्टेबल केबिन और पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, आने वाले समय में इसे चार नई SUVs से कड़ी टक्कर मिल सकती है। रेनो, होंडा, टाटा और निसान जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल ला सकती हैं। इनमें से कुछ एसयूवी 2027 में लॉन्च हो सकती हैं। जबकि, कुछ को लेकर अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है।रेनो बोरियल रेनो बोरियल (Renault Boreal) कंपनी की नई 7-सीटर एसयूवी हो सकती है। इसका ग्लोबल मॉडल पहले से मौजूद है, लेकिन भारत में आने वाले वर्जन में डस्टर से मिलते-जुलते डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, वायर...