नई दिल्ली, जुलाई 10 -- किआ इंडियन मार्केट में अपनी नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। ये एसयूवी बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी BEV और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी HEV होंगी। कंपनी ने अभी इन मॉडल के नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नए मॉडल Kia Syros EV और Kia Sorento Hybrid हो सकते हैं। कंपनी इन एसयूवी को इसी महीने के आखिरी हफ्ते में अनवील कर सकती है। इसी बीच रशलेन की रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि अपकमिंग सोरेन्टो हाइब्रिड की बुकिंग स्टार्ट कर दी गई है। आइए जानते हैं डीटेल।सोरेन्टो हाइब्रिड की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ के कुछ डीलर्स ने सोरेन्टो हाइब्रिड की अनऑफिशियल बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का टोकन अमाउंट लिया जा रहा है। सोरेन्टो हाइब्रिड भारत ...