नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे XUV 3XO ZNG नाम दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। अब तक XUV 3XO पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में आती थी। जबकि CNG वैरिएंट आने से ग्राहकों को एक और ऑप्शन मिल गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें डुअल-सिलेंडर CNG सेटअप दिया है। इससे बूट स्पेस का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। आइए जानते हैं नई एसयूवी के बारे में विस्तार से।चार वैरिएंट में मिलेगी SUV महिंद्रा XUV 3XO ZNG कुल चार वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके MX Edge ZNG वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। वहीं, REVX Edge (O) ZNG की कीमत 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG की कीमत 11.19 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट REVX A ZNG की कीमत 12.27 लाख रुपय...