नई दिल्ली, जुलाई 16 -- महिंद्रा अपने पोर्टफोलियो की नंबर-1 स्कॉर्पियो SUV पर जुलाई में शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों पर डिस्काउंट लेकर आई है। यदि आप इस महीने इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 1.70 लाख रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट स्कॉर्पियो N मॉडल पर रही है। वहीं, क्लासिक पर 70,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। बता दें कि स्कॉर्पियो क्लासिक की एक्स-शोरूम कीमतें 13.37 लाख से 17.40 लाख रुपए तक हैं। जबकि, स्कॉर्पियो एन की एक्स-शोरूम कीमतें 13.49 लाख से 24.95 लाख रुपए तक हैं।महिंद्रा स्कॉर्पियो N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस महिंद्रा स्कॉर्पियो N में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन स...