नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के अंदर CNG सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है। दरअसल, बेहतर माइलेज और बचत के चलते CNG कारों की बिक्री में तेजी से उछाल आया है। इसका बड़ा फायदा मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर और टाटा मोटर्स को मिल रहा है। अब इस सेगमेंट में दूसरी कंपनियां भी धीरे-धीरे शामिल हो रही हैं। इस लिस्ट में अब महिंद्रा का नाम भी जुड़ने वाला है। दरअसल, ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा XUV 3XO अब CNG पावरट्रेन जोड़ने के लिए तैयार है। CNG की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये शानदार कदम हो सकता है। बता दें कि ये SUV पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में खरीद सकते हैं। महिंद्रा के इस कदम से ना केवल 3XO को अपने सेगमेंट में सबसे मल्टी पावरट्रेन ऑप्शन में से एक मिलेगा, बल्कि यह अपने प्रमुख कॉम्पटीटर टाटा नेक्सन के साथ सीधी टक्कर में भ...