नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2026 सेल्स का डाटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की। महिंद्रा ने बीते महीने 30 दिन में डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट को मिलाकर 1.15 लाख गाड़ियां बेच डालीं। इस तरह, इसे साल-दर-साल के आधार पर 15% की ग्रोथ मिली। कंपनी की इस कुल बिक्री में SUVs के साथ 3.5 टन से कम वजन वाले हल्के कमर्शियल व्हीकल (LCV), थ्री-व्हीलर और एक्सपोर्ट की गई गाड़ियां शामिल हैं। चलिए कंपनी की कैटेगरी वाइज सेल्स को देखते हैं। कंपनी ने सितंबर में घरेलू बाजार में 64,092 यूटिलिटी व्हीकल बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 56,233 यूनिट्स के मुकाबले 14% ज्यादा है। महिंद्रा की घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री में सिर्फ यूटिलिटी व्हीकल ही शामिल थे। कंपनी ने इस महीने कोई कार या वैन नहीं बेची। अप्रैल...