नई दिल्ली, मार्च 7 -- महिंद्रा ने मार्च 2026 के अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। खास बात ये कि ग्राहकों को ये डिस्काउंट कैश बेनिफिट के तौर पर दिया जा रहा है। बता दें कि मराजो कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार भी है। वहीं, जनवरी 2026 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.06 लाख रुपए से लेकर 16.38 लाख रुपए तक हैं। बीते साल हर महीने औसतन 34 यूनिट बिकींमराजो की इस साल हुई अब तक की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 0 यूनिट, फरवरी में इसकी 17 यूनिट, मार्च में इसकी 10 यूनिट, अप्रैल में इसकी 6 यूनिट, मई में इसकी 4 यूनिट, जून में...