नई दिल्ली, फरवरी 21 -- महिंद्रा आने वाले समय में अपने ग्राहकों के लिए कई नई और अपडेटेड गाड़ियां लाने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी आने वाले सालों में नई कारें, फेसलिफ्ट मॉडल और कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि महिंद्रा एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर भी काम कर रही है जो Vision S कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी। यह गाड़ी करीब 2027 तक आ सकती है। यह कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी। साफ है कि महिंद्रा लंबी रेस की तैयारी कर रही है और SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। आइए जानते हैं कंपनी के अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- कम कीमत में मिलेगी EV, बैटरी सब्सक्रिप्शन स्कीम को बड़े स्तर पर लागू करेगी टाटामहिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट नई गाड़ियों के साथ-साथ कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी ...