नई दिल्ली, मई 6 -- कार मार्केट में महिंद्रा बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी एक के बाद अपनी 16 नई कारें लॉन्च करने वाला है। इनमें 10 नई ICE कारों के साथ 6 नई EV होंगे। ये सभी वीइकल 2031 तक लॉन्च होंगे। यह कन्फर्म हो गया है कि ICE रेंज के लिए 10 नए नेमप्लेट और एक मिड-साइकिल प्रोडक्ट रिफ्रेश होगा। जबकि, EV फैमिली में नए प्रोडक्ट और मिड-साइकिल रिफ्रेश दोनों शामिल होंगे।सबसे पहले आएगा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक का फेसलिफ्ट कंपनी अपनी स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक का फेसलिफ्ट लाने वाली है। कंपनी इन दोनों प्रोडक्ट्स को 15 अगस्त के इवेंट में लॉन्च कर सकती है। पिछले सालों में से महिंद्रा हर साल इस इवेंट में एक नया प्रोडक्ट या एक नई टेक्नोलॉजी को शोकेस करता है। साल के आखिर कंपनी थार का ला सकती है, जिसमें रॉक्स एसयूवी से मि...