नई दिल्ली, जुलाई 16 -- महिंद्रा ने जुलाई के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी कॉम्पैक्ट और एंट्री लेवल XUV 3XO पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। इसे खरीदने पर ग्राहकों को 70,000 रुपए का फायदा मिलने वाला है। वैरिएंट के आधार पर, कुल फायदे 30,000 रुपए से लेकर 70,000 रुपए तक हैं। ग्राहक 20,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपए के स्क्रैपेज बेनिफिट में से चुन सकते हैं, जबकि कुछ खास वैरिएंट पर 30,000 रुपए तक के एक्सेसरी पैकेज भी मिल रहे हैं। पेट्रोल वैरिएंट में सबसे ज्यादा फायदा MX2 प्रो और AX7L ट्रिम्स पर मिल रहे हैं, जिन पर कुल 70,000 रुपए तक की बचत हो सकती है। AX5 और AX5L वैरिएंट पर 65,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। डीजल वैरिएंट पर ऑफर थोड़े कम हैं। जैसे, AX5 पर 30,000 रुपए तक और कुछ खास MX ...