नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर नवंबर, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर ऑफ-रोडिंग एसयूवी थार पर भी ग्राहकों को शानदार बचत का मौका मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान प्री-फेसलिफ्ट थार पर अधिकतम 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 50,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा थार के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन महिंद्रा थार का बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार लुक इसे दूसरी एसयूवी से अलग बनाते हैं। इसमें आगे की तरफ नई ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, सी-शेप एलईडी डीआरएल, नए बंपर और बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं। थार में 3-डोर...