नई दिल्ली, मार्च 21 -- ईवी गाड़ियों की अच्छी सेल हो रही है। भारतीय ग्राहक पहले से मुकाबले अब ज्यादा ईवी कारें खरीद रहे हैं और यही कारण है कि कंपनियां भी अपने नए मॉडल्स को ला रही हैं। इस वक्त इंडियन मार्केट में एक से बढ़ कर एक ईवी कारें मौजूद हैं, लेकिन पिछले महीने महिंद्रा की लेटेस्ट XEV 9S ने जलवा बिखेर दिया। इस नई eSUV की फरवरी 2026 में Tata Nexon.EV और MG Windsor से ज्यादा सेल रही। Autopunditz के ईवी सेल्स डेटा के अनुसार फरवरी 2026 में 3539 महिंद्रा XEV 9S की सेल हुई। वहीं, नेक्सॉन ईवी और विंडसर की सेल इससे काफी कम रहीं। आइए जानते हैं डीटेल।दूसरे और तीसरे नंबर पर एमबी और टाटा की ईवी रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में एमजी विंडसर 2599 यूनिट्स की सेल दूसरे नंबर पर रही। जबकि, टाटा नेक्सॉन ईवी 2410 यूनिट्स की सेल के साथ तीसरे नंबर पर रही। इन दोनो...