नई दिल्ली, फरवरी 9 -- महिंद्रा ने BE 6 और XEV 9e की कामयाबी के बाद अब अपनी Origin Electric SUV रेंज को और मजबूत कर दिया है। कंपनी ने XEV 9S लॉन्च कर देश की पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक थ्री-रो 7-सीटर SUV पेश की है। लॉन्च के साथ ही इस कार ने बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फैमिली SUV चाहने वाले भारतीय खरीदार इसे हाथोंहाथ ले रहे हैं। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वेटिंग पीरियड कई महीनों तक पहुंच चुका है। बता दें कि महिंद्रा XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये रखी गई है।9 महीने तक पहुंच गया वेटिंग पीरियड बता दें कि तीन रो की सीटिंग के साथ यह SUV XEV 9e से सस्ती भी है और ज्यादा प्रैक्टिकल भी। यही वजह है कि लॉन्च के कुछ ही घंटों में इस मॉडल को शानदार रिस्पॉन्स मिला। कंपनी को XEV 9S और XUV 7XO को मिलाकर ...