नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मुंबई। वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी छह अप्रैल से अपने गैर-इलेक्ट्रिक एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इस मूल्य वृद्धि का कारण लागत में बढ़ोतरी को बताया है। कंपनी ने बयान में कहा, महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने (आईसीई-पेट्रोल/डीजल आधारित) एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा करती है। सभी मॉडल पर यह औसत बढ़ोतरी 1.6 प्रतिशत होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह बढ़ी हुई कीमतें छह अप्रैल से प्रभावी होंगी। हाल ही में पेश की गई एक्सयूवी7एक्सओ के मामले में यह मूल्य वृद्धि पहली 40,000 बुकिंग की डिलिवरी पूरी होने के बाद लागू होगी। लागत बढ़ने के चलते टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, बीएमडब्ल्य...