महिंदवारा लूटकांड में नामजद आरोपी सुुनील गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जून 29 -- रुन्नीसैदपुर। महिंदवारा थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव के समीप हुई हथियार के बल पर दो बाइक, दो मोबाइल व नकदी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिंदवारा थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि चार बदमाशों ने दो युवकों से हथियार के बल पर दो स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल फोन, नकदी एवं वाहन के कागजात लूट लिए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी मो. गुलाब को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर फरार बदमाशों की पहचान मो. खुशी आलम, सुनील पासवान एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई थी। यह भी पढ़ें- टॉप 10 में शामिल अपराधी सोनू समेत तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद इस संबंध में महिंदवारा थाना में कांड संख्या 112/25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.